चुनाव परिणाम के पहले एग्जिट पोल के नतीजों को कांग्रेस सत्य के नजदीक मान रही है। कांग्रेस कंपेन कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने यह स्वीकार किया है कि अरविंद केजरीवाल को जनता ने पहले भी चाहा था लेकिन चुनाव निशान टार्च सिब्बल ने बहुमत का रास्ता रोका था।
कांग्रेस की हालत परिणाम में ठीक नहीं दिख रही है। अगर अच्छा नहीं कर पाते हैं तो सारी जिम्मेदारी मेरी होगी किसी और की नहीं। कंपेन कमेटी के अध्यक्ष माकन ने कहा है कि 49 दिन का समर्थन नहीं देते तब भी यही नतीजे आते। लोगों का लगा की 49 दिन का कम समय मिला इसलिए अब उनको पूरा मौका मौका देना चाहते हैं।