आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज (55) ने गुरुवार को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। संदीप ने बीते दो दिन से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी के अनुसार संदीप दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए टिकट मांगा था, मगर नहीं मिला था। कीर्ति नगर पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं।
पश्चिमी जिला डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि संदीप भारद्वाज राजौरी गार्डन में रहते थे। तलाकशुदा संदीप की दो बहनें और एक बेटा है। राजौरी गार्डन में मार्बल का व्यवसाय करने वाले आप नेता स्थानीय मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।। डीसीपी ने बताया कि पुलिस को बृहस्पतिवार शाम 4.40 बजे सूचना मिली थी कि आप नेता संदीप भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली। परिजन व स्थानीय लोग उन्हें आप के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में खाना खाने चले गए थे। काफी देर बाद जब वह नीचे आए तो परिजन ऊपर गए। परिजनों ने देखा कि संदीप ने फंदे से लटके हैं।
आप के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज की मौत बेहद दुुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति संवेदना है। पूरी पार्टी उसके परिजनों के साथ खड़ी है।
- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री