फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हृदय परिवर्तनः बीजेपी में लौटे AAP के 3 नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तीन नेताओं ने फिर से वापसी कर ली है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सिंबल पर कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले धर्मवीर सिंह ने शनिवार को भाजपा नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा की उपस्थिति में भाजपा में वापसी की।

उनका आरोप है कि आम आदमी पार्टी अब दिल्ली विधानसभा चुनावों के समय वाली पार्टी नहीं रही। अब यह केवल बीजेपी और मोदी विरोधी पार्टी रह गई है।
विज्ञापन

अब 'आप' वो वाली 'आप' नहीं रही

चुनाव लड़ने वाले धर्मवीर सिंह के अलावा पूर्व पार्षद महेंद्र कौर नरूला और डॉ. राजेंद्र सोनकर भी भाजपा में लौटे।

तीनों नेताओं ने कहा कि आप पार्टी अपने उद्देश्य से भटक गई है। उसका उद्देश्य भ्रष्टाचार दूर करना नहीं हैं, बल्कि निशाने पर सिर्फ नरेंद्र मोदी हैं।

मल्होत्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नकारात्मक कार्यशैली से पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि दिल्लीवासी भी छला महसूस कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मंमगाई के संपर्क में आप पार्टी के कई नेता हैं जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें