गाजियाबाद में फर्जी एनओसी लगाने के मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास पर पासपोर्ट विभाग ने पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने के बाद ही उन्हें पासपोर्ट जारी किया जाएगा।
डॉ. कुमार विश्वास ने इसी साल 26 जून को अपना पासपोर्ट का नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके अगले ही दिन यानि 27 जून को उन्हें पासपोर्ट जारी कर दिया गया था। आप नेता ने इसके लिए एलआर कालेज प्राचार्य संजय दत्त कौशिक से जारी एनओसी भी आवेदन के साथ लगाई थी।
पासपोर्ट विभाग द्वारा इस एनओसी की जांच कराई गई तो पता चला कि एनओसी में कुछ गड़बड़ है। संजय दत्त कौशिक ने पासपोर्ट विभाग को लिखित में दिया था कि एनओसी न तो उन्होंनेजारी की है और न ही इस प्रकार की एनओसी जारी करने के लिए वे प्राधिकृत हैं।