फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP नेता कुमार विश्वास पर बड़ा खुलासा!

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के एक सांसद पर दिल्ली के सीएम पद का ऑफर देने का आरोप लगाने वाले आप नेता कुमार विश्वास एक बड़ी मुश्किल में फंसने वाले हैं। दिल्ली में चुनाव कराने की मुहिम में जुटी 'आप' की तमाम तैयारियों और भष्टाचार मुक्त पार्टी होने के दावे को इस खुलासे से बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जाने-माने कवि कुमार विश्वास ने अपने पासपोर्ट के लिए फर्जी दस्तावेज का प्रयोग किया। आवेदन के साथ लगाई गई एनओसी को एलआर कालेज प्राचार्य ने फर्जी करार दिया है। पासपोर्ट विभाग के नोटिस पर डॉ. कुमार विश्वास को अपना पासपोर्ट जमा कराना पड़ा।

एलआर कालेज में शिक्षक विश्वास कुमार शर्मा उर्फ डा. कुमार विश्वास ने पासपोर्ट रेन्यूवल कराने के लिए 26 जून को आवेदन किया था। 27 जून को उन्हें पासपोर्ट (संख्या-एल-9976356) जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पासपोर्ट ऑफिसर की ट्रिक में फंसे कुमार!

आवेदन के साथ लगाई गई एनओसी को एलआर कालेज के प्राचार्य संजय दत्त कौशिक ने फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि उक्त एनओसी उनके कालेज से जारी नहीं की गई है। उनके हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। वह एनओसी जारी करने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं।

पासपोर्ट ऑफिसर की ओर से की गई नई व्यवस्था के चलते यह गोरखधंधा पकड़ में आया। विभाग ने नोटिस जारी किया तो एक सितंबर 2014 को डॉ. कुमार विश्वास को अपना पासपोर्ट कार्यालय में जमा कराना पड़ा।

इन आरोपों के बाद आप नेता डॉ. कुमार विश्वास ने सफाई देते हुए कहा, मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। एनओसी कालेज प्राचार्य संजय दत्त कौशिक द्वारा ही जारी की गई थी। अब वह खुद ही इसे फर्जी बता रहे हैं।

विश्वास पर लगे इन आरोपों के बाद अब पार्टी की छवि पर सवाल उठने लाजिमी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें