फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्यों 'आप' का नेता यहां चरा रहा है भैंस...

Wed, 11 Jul 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
Dharamveer Bhadana
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के बड़खल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने बुधवार को हरियाणा जोड़ो अभियान के तहत बड़खल झील का दौरा किया। प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर सूखी इस झील को दोबारा से जिंदा कराने के लिए आप नेता ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने बुधवार सुबह सूखी झील में उगी घास में अपनी भैंस चराईं।

विज्ञापन


साथ ही सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने चुनावों से पूर्व लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद उनका सबसे पहला कार्य बड़खल झील को भरवाना होगा। मगर 4 साल भाजपा सरकार को होने को आए हैं, अब तक सबसे पहला कार्य ही नहीं हुआ। भड़ाना ने कहा कि अगर बड़खल झील को भरवा दिया जाए तो समस्त क्षेत्र में जो आज बिजली-पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है, उसका समाधान हो जाएगा। जल स्तर ऊपर आ जाएगा और जगह-जगह बोरवेल नहीं लगाने पड़ेंगे।  

यह दिया सुझाव
आप नेता ने कहा कि झील को भरने को लेकर सरकार की नीयत में खोट है। सरकार वास्तव में झील को भरना चाहे तो यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। आसपास के क्षेत्रों में सीवर के पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। शहर के सीवर का यह पानी सेक्टर-48 में जाकर इकट्ठा हो रहा है। सरकार को चाहिए कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर सीवरेज के पानी को बड़खल झील में लाया जाए। इससे जहां बड़खल झील भरेगी, वहीं सेक्टर-48 वासियों को सीवर ओवरफ्लो और दूषित पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें