फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के एक और नेता की डिग्री है फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर के फर्जी डिग्री का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि दिल्ली के एक और विधायक के फर्जी डिग्री का मामला सामने आ गया है।
विज्ञापन


इस बार दिल्ली कैंट के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह का नाम फर्जी डिग्री मामले में सामने आया है। सुरेंद्र सिंह को हाईकोर्ट से नोटिस मिली है।

यह नोटिस उन्हें बीजेपी नेता करन सिंह तंवर की दायर की गई याचिका के संबंध में मिला है। इस याचिका उस आरटीआई का हवाला दिया गया था जिसमें सिक्किम यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी थी कि साल 2012 में किसी सुरेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति को डिग्री नहीं दी गई है।
विज्ञापन

अदालत ने दिया चार हफ्ते का समय

गौरतलब है कि आप विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपने चुनावी घोषणापत्र में यह बात लिखी थी कि उन्होंने 2012 में सिक्किम यूनि‌वर्सिटी से बीए किया है।

सुरेंद्र सिंह कोर्ट के पहले नोटिस का जवाब अब तक नहीं दे पाए हैं इसलिए उन्हें जवाब देने के लिए 4 और हफ्ते दिए गए हैं। कमांडो सुरेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट से मिले नोटिस पर कहा कि वो अदालत में जवाब देंगे और सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी एक बार फिर बेनकाब हो जाएगी। सुरेंद्र ने बताया कि वो सभी कागजात अदालत में उपलब्ध कराएंगे जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें