आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी।
इस सूची में आठ नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर व तिमारपुर सीट से दोनों पूर्व विधायकों की जगह नए चेहरे उतारे गए हैं। बताते चलें कि तिमारपुर के पूर्व विधायक प्रो. हरीश खन्ना ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।
आखिरी सूची में आरके पुरम, तिमारपुर व अंबेडकर नगर सीटें प्रमुख हैं। पिछले चुनाव में आरके पुरम से शाजिया इल्मी ने चुनाव लड़ा था। वह मामूली अंतर से चुनाव हार गई थी।