फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की आखिरी लिस्ट जारी, दो नए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। पार्टी ने शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों की आखिरी सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


इस सूची में आठ नाम शामिल हैं। अंबेडकर नगर व तिमारपुर सीट से दोनों पूर्व विधायकों की जगह नए चेहरे उतारे गए हैं। बताते चलें कि तिमारपुर के पूर्व विधायक प्रो. हरीश खन्ना ने खुद ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

आखिरी सूची में आरके  पुरम, तिमारपुर व अंबेडकर नगर सीटें प्रमुख हैं। पिछले चुनाव में आरके पुरम से शाजिया इल्मी ने चुनाव लड़ा था। वह मामूली अंतर से चुनाव हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सीटों पर उतारे नए चेहरे

शाजिया इल्मी ने लोक सभा चुनाव के बाद पार्टी छोड़ दी। इस वजह से इस बार आर के पुरम से प्रमिला टोकस को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, तिमारपुर से पंकज पुष्कर पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

दूसरी तरफ अंबेडकर नगर के पूर्व विधायक अशोक चौहान भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी ने अजय दत्त को अंबेडकर नगर से उम्मीदवार बनाया है। साथ ही प्रदेश छात्र यूनिट की अध्यक्ष सरिता सिंह को रोहताश नगर से प्रत्याशी बनाया है।

जबकि वजीरपुर सीट से सुरेश भारद्वाज को टिकट दिया है। मुस्तफाबाद से हाजी यूनुस पार्टी के प्रत्याशी होंगे। महरौली से चौधरी गोवर्धन और आर्दश नगर से पवन शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें