चुनाव आयोग ने पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। पंजाब और गोवा में चार फ़रवरी को वोटिंग होनी है। आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और एक ही दिन मतदान का होना पार्टी के गले नहीं उतर रहा है।
आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख अंकित लाल ने ट्वीट किया, "सबसे पहले पंजाब और गोवा में चुनाव. वो भी एक ही साथ। चार फरवरी को. कितना खौफ़ है आम आदमी का।"
अंकित लाल को जवाब देते हुए मनोहन राय ने लिखा, "आपको लगता है कि चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी से डरता है. जैसा पागल गुरु वैसा मूर्ख चेला।"