फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तारीखों ने उड़ाई 'AAP' की नींद, चुनाव आयोग की गुगली में बुरे फंसे केजरीवाल

Thu, 05 Jan 2017 02:10 PM IST
बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
विज्ञापन
aap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है। पंजाब और गोवा में चार फ़रवरी को वोटिंग होनी है। आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और एक ही दिन मतदान का होना पार्टी के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख अंकित लाल ने ट्वीट किया, "सबसे पहले पंजाब और गोवा में चुनाव. वो भी एक ही साथ। चार फरवरी को. कितना खौफ़ है आम आदमी का।"

अंकित लाल को जवाब देते हुए मनोहन राय ने लिखा, "आपको लगता है कि चुनाव आयोग आम आदमी पार्टी से डरता है. जैसा पागल गुरु वैसा मूर्ख चेला।"
विज्ञापन

चुनाव आयोग बोला पार्ट‌ियों से बात कर ल‌िया फैसला

आप परेशान - फोटो : BBC
लेकिन चुनाव आयोग से जब इस बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा तो चुनाव आयुक्त सैयद नसीम अहमद ज़ैदी ने कहा, "हमने सभी पार्टियों से चर्चा करके चुनाव तिथि घोषित की है।"

उन्होंने कहा, "हमें पांच राज्यों में चुनाव कराने हैं और अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल करना है, इसी को ध्यान में रखते हुए ये तिथि घोषित की गईं हैं।"

पंजाब में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी के आने से पंजाब में चुनावी जंग अब त्रिकोणीय हो गई है। अब तक यह मुक़ाबला कांग्रेस और अकाली-बीजेपी गठबंधन के बीच होता रहा है।

इसके अलावा पार्टी गोवा में भी हाथ आज़मा रही है। वहां उसका सीधा मुक़ाबला भाजपा से होगा। चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद से केंद्र सरकार और राज्य सरकार इन राज्यों के लिए नए स्कीमों की घोषणा नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें