फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवा के आपत्तिजनक इस्तेमाल पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में अभी चुनाव आचार संहिता लागू नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को चुनाव आयोग में ले जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि एनडीएमसी इलाके के फुटपाथ को जहां भगवा रंग में रंगा जा रहा है, वहीं ऑटो के मीटर चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखती है।

आप नेता आशुतोष का कहना है कि यह पद के दुरुपयोग का मामला है। पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेगी। राहत न मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

आप का कहना है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन होने के बावजूद भाजपा आम लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आम लोगों की जान तक से खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पद के गलत इस्तेमाल का आरोप

एनडीएमसी इलाके में जिस रंग से फुटपाथ की पुताई हो रही है, उसकी दृश्यता एकदम कम है। घने कोहरे में इससे वाहन चालकों को बड़ी मुसीबत होने जा रही है।

इसके अलावा ऑटो के मीटर में हेरफेर हो रहा है। इसमें एक डिवाइस लगाई गई है, जिससे मीटर ऑन करते ही प्रधानमंत्री की तस्वीर दिखती है। इसके उलट आप के पोस्टर-बैनर को चुन-चुनकर फाड़ा जा रहा है।

पार्टी का आरोप है कि इन मामलों में केंद्र सरकार अपने पद का दुरुपयोग कर रही है। अगर इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो पार्टी इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। वहां से राहत न मिलने पर अदालत में अर्जी डाली जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें