इस मामले में एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्टेडियम के एमडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नोटिस में कहा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई।
साथ ही यह भी जवाब मांगा गया कि क्रिकेट खेलने से पहले स्टेडियम को सैनिटाइज करवाया गया था या नहीं। स्टेडियम में मैच के दौरान शारीरिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। वहां अधिकतर खिलाड़ियों ने मास्क भी नहीं लगा रखे थे। इसका जवाब स्टेडियम एमडी सनथ जैन को 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर देना होगा।