फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चीन से मच्छर लाएंगे केजरीवाल के करीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू की समस्या को रोक पाने में असमर्थ हो जाने पर और राजधानी में डेंगू से बदतर हालत होने के बाद अब आम आदमी पार्टी की सरकार चीन से इस मामले में मदद लेगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार इसके लिए एक विशेषज्ञों का दल चीन भी भेजने वाली है। सरकार की दिल्ली डायलॉग कमीशन आशीष खेतान की अध्यक्षता में अगले महीने दक्षिण चीन के गुआंगझू प्रांत जाने वाले हैं।

यहां जाकर वो चीन की टेक्नोलॉजी का अध्ययन करेंगे कि कैसे वो डेंगू से लड़ते हैं। हालांकि वैज्ञानिक समुदाय चीन की इस टेक्नोलॉजी से इत्तेफाक नहीं रखता है और इसे असरदार भी नहीं मानता है।
विज्ञापन


इसके बावजूद आप सरकार ने चीन जाना तय किया है। हालांकि इस पर चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि इस टेक्नोलॉजी से वहां डेंगू के केस में 90 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

'जितना चाहे उतना फंड होगा जारी पर डेंगू भगाओ'

गौरतलब है कि डेंगू की रोकथाम के लिए चीन ने वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी से एक ऐसा मच्छर विकसित किया है जिसे अगर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की मादा प्रजाति के साथ सहवास कराया जाए तो उनका प्रजनन रुक जाता है। इस तरह डेंगू के नए मच्छर पैदा नहीं होते और डेंगू रोकने में भी मदद मिलती है।

दिल्ली सरकार उस कार्य के लिए फंड जारी करने को तैयार है जो अगले साल से डेंगू की रोकथाम कर सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कमीशन को डेंगू की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाने के आदेश दे दिए हैं।

एमसीडी के आंकड़ों के अनुसार 8 अक्टूबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 9,438 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह पिछले 19 सालों में डेंगू का सबसे खराब आंकड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें