तीन साल पूरे होने पर एक गाने को भी लांच किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने इस गाने को लिखा है। विशाल डडलानी ने इसका संगीत तैयार किया है।
गाने के बोल हैं ‘पांच साल केजरीवाल, अभी हुआ तीन साल केजरीवाल, पांच साल में बहुत कुछ बदलेगा। काफी कुछ बदला है और बहुत कुछ बदलेंगे। मांगे दिल्ली, दिल्ली से मोहल्ला क्लिनिक फिर से। पानी-बिजली मुफ्त दिया। शिक्षा में बदलाव की अब ताकत देखों।’
इससे पहले 11 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के 3 साल पूरे होने पर सभी 70 विधानसभाओं में विकास यात्रा निकाली थी। इस अभियान में लोगों के बीच पहुंचकर आप के नेताओं ने कामकाज के बारे में बताया।