दिल्ली सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए बिल बनवाओ, ईनाम पाओ योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना में उपभोक्ता को अपनी 100 रुपये से ज्यादा की खरीद का बिल भेजना होगा।
सरकार को इससे ग्राहकों में बिल लेने की जागरूकता बढ़ने के साथ राजस्व बढ़ने की भी उम्मीद है। दिल्ली सरकार ने अपनी किस्म की पहली ईनामी योजना में कोई भी उपभोक्ता 100 रुपये से अधिक का सामान बिल के साथ खरीदकर शामिल हो सकता है।
बिल रजिस्टर डीलर का होना चाहिए जिसमें टिन नंबर छपा हो। हर महीने की 15 तारीख को ईनाम का ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें जीतने पर ईनाम की राशि उपभोक्ता द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट नंबर में खुद आजाएगी।