फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरकार और IAS अफसर के बीच हो सकती है बातचीत, अब एलजी लगाएंगे मुहर

Tue, 19 Jun 2018 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal lg
विज्ञापन
दिल्ली सरकार और आईएएस अफसरों के बीच गतिरोध खत्म होने के आसार दिखने लगे हैं। आप सरकार द्वारा दी गई सुरक्षा की गारंटी पर आईएएस अफसरों ने सकारात्मक रुख दिखाया, जिसके बाद अब गेंद उप राज्यपाल अनिल बैजल के पाले में है। 
विज्ञापन


दरअसल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को इससे जुड़ा एक पत्र उपराज्यपाल को भेजा था। इसमें लिखा था कि दिल्ली सरकार चाहती है कि आईएएस अफसरों के साथ उनकी मीटिंग उपराज्यपाल के सामने हो। जिससे दोनों पक्ष (सरकार और उपराज्यपाल) अपने-अपने दायरों की जिम्मेदारी लेकर आश्वासन दें। ऐसे में अब मीटिंग का वक्त और जगह दोनों उप राज्यपाल को तय करने हैं। 

सोशल मीडिया के जरिये आई अधिकारियों की प्रतिक्रिया पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल को इस मसले पर बैठक बुलानी चाहिए। सिसोदिया ने उपराज्यपाल को एक पत्र भी लिखा है। हालांकि, अभी तक उपराज्यपाल ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले रविवार शाम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से अपील की थी कि वह अपने स्तर पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की

AAP
केजरीवाल ने अधिकारियों को अपने परिवार का सदस्य बताया था। इस संदर्भ में सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम व केंद्र शासित राज्य (एजीएमयूटी) के आईएएस एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें एसोसिएशन ने केजरीवाल की अपील का स्वागत किया। साथ ही दोहराया कि वह पूरी संजीदगी से अपना काम कर रहे हैं। हालांकि, सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता बरकरार रही। अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यमंत्री की तरफ से ठोस पहल की अपेक्षा की है। इसके लिए औपचारिक बैठक की बात अधिकारियों ने की है।            

अधिकारियों की तरफ से आए जवाब के बाद मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जाहिर की है। वह अपनी सुरक्षा के बारे में बात करना चाहते हैं। सिसोदिया ने आगे लिखा कि चूंकि सुरक्षा व सर्विस का मामला उपराज्यपाल के अधीन है, ऐसे में बैठक उनकी मौजूदगी में होनी चाहिए। इससे सरकार अपने दायरे में और उपराज्यपाल अपने दायरे में आने वाले मसलों पर अधिकारियों को भरोसा दिला देंगे। सिसोदिया ने उम्मीद जताई कि उपराज्यपाल जल्द से जल्द बैठक बुलाकर मसले का समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें