आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं में बेशक घमासान मचा है। लेकिन पार्टी की झोली में पैसे की बारिश थमी नहीं है। दिल्ली चुनावों में धमाकेदार जीत के बाद ‘आप’ के खाते में करीब एक करोड़ रुपये का चंदा आया है। जबकि चुनाव के बाद ‘आप’ ने चंदे के लिए कोई अभियान नहीं चलाया।
पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट पर 8 फरवरी से 7 मार्च के बीच चंदे की राशि जारी की गई है। आम लोगों ने इस बीच ‘आप’ को एक करोड़ रुपये चंदा दिया। जबकि लोक सभा चुनाव यानी 17 मई से 16 जून के बीच ‘आप’ को सिर्फ 80 लाख रुपये मिले थे।