फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स सीडी कांड में फंसे आप के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को मिली जमानत, 60 दिनों बाद आए जेल से बाहर

Tue, 08 Nov 2016 11:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
सेक्स सीडी मामले में फंसे आप सरकार के पूर्व महिला व बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार को अदालत ने 64 दिन बाद जमानत प्रदान कर दी है। थाना सुल्तानपुरी पुलिस ने इस मामले में संदीप कुमार को तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने आप विधायक संदीप कुमार को सोमवार को जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके व एक जमानती पर उन्हें जमानत दी है।

अदालत ने संदीप कुमार को पासपोर्ट जमा करवाने, गवाहों से संपर्क व उन्हें प्रभावित न करने की हिदायत दी है। अदालत ने जमानत पर बहस सुनने के बाद तीन नवंबर को फैसला सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

60 द‌िनों से पुल‌िस ह‌िरासत में थे संदीप

sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला
संदीप कुमार की जमानत पर बहस करते हुए अधिवक्ता नितिन अहलावत ने कहा था उनका मुवक्किल 60 दिनों से हिरासत में है और पुलिस की जांच पूरी हो चुकी है जबकि यह पूरा मामला झूठा है। उसे राजनीतिक दुर्भावना के चलते फंसाया गया है। पुलिस ने जिस सीडी के आधार पर मुकदमा किया है, उसे सच नहीं माना जा सकता।

बचाव पक्ष ने कहा कि अगर सीडी को सही मान लें तो भी मुकदमा नहीं बनता क्योंकि इसमें आपसी सहमति से संबंध बनते दिख रहे हैं। यह सीडी उस महिला की जानकारी में नहीं थी और न उसे कभी इसके सहारे ब्लैकमेल किया गया। यह सीडी 11 महीने पुरानी है और उस समय संदीप कुमार विधायक या मंत्री नहीं थे। इसलिए उन पर पद के दुरुपयोग का आरोप भी नहीं लगाया जा सकता।

मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर संदीप कुमार को तीन सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। यह महिला सीडी में संदीप के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही है। महिला का आरोप था कि वह राशन कार्ड बनवाने के सिलसिले में संदीप के पास गई थी। इस दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें