फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP: अंतिम स्ट्रेटजी बनाने गुड़गांव जाएंगे योगेंद्र यादव

Mon, 06 Jan 2014 12:33 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला/गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विश्वास मत हासिल करने से गदगद आम आदमी पार्टी अब गुड़गांव में अपना वर्चस्व बढ़ा रही है।
विज्ञापन


शहर में पार्टी की एकाएक बढ़ रही गतिविधियों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पूरे प्रदेश की राजनीति यहीं से संचालित की जाएगी।

यही कारण है कि एक महीने में दूसरी बार पार्टी के प्रमुख सिपहसालार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव गुड़गांव आ रहे हैं।

लोकसभा चुनावों की आहट के बीच पार्टी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है।

पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। अब पार्टी यहां लोकसभा और विधान सभा के दमदार प्रत्याशियों की खोज में जुट गई है।

चूंकि अन्ना आंदोलन के समय से गुड़गांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की खासी संख्या है, लिहाजा यहां के कार्यकर्ताओं को प्रदेश चुनाव में फतह के लिए प्रमुख जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।
विज्ञापन


जिला संयोजक रमेश ने बताया कि योगेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। आप पार्टी ने शहर में बैठकों का सिलसिला आरंभ कर दिया है।

रविवार को शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर बैठकें कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। पुराने शहर की कॉलोनियों से लेकर नए शहर के सेक्टरों तक करीब दो दर्जन बैठकें रविवार को की गईं।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में नई-नई गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में सुबह-सवेरे राहगीरी में पहुंच कर सदस्या अभियान चलाया।

रमेश यादव ने बताया कि पार्टी 10 जनवरी से ‘मैं भी हूं आम आदमी’ सदस्यता अभियान चलाएगी। इसके तहत पार्टी से नए कार्यकर्ता जोड़े जाएंगे। उनसे किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें