फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI से झगड़ी AAP महिला विधायक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भजनपुरा इलाके में रविवार रात एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंची आप विधायक सरिता सिंह पर दिल्ली पुलिस के एक एएसआई से बदसलूकी के आरोप लगे।
विज्ञापन


कार सही पार्क करने व खड़ी हुई एक बाइक को टक्कर मारने का विरोध करने पर विधायक एएसआई पर आग बबूला हो गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी शिरकत करना था।

पुलिस इसके लिए व्यवस्था में लगी हुई थी। हालांकि विधायक सरिता सिंह ने उलटे पुलिसकर्मी पर ही बदसलूकी के आरोप लगाए। एएसआई की शिकायत पर सरिता सिंह और चालक पर विभिन्न आईपीसी की धाराओं 506, 279, 186, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सड़क पर कार पार्क करने के विरोध में बदसलूकी

भजनपुरा इलाके के गामड़ी गांव में आप के कार्यकर्ता के यहां शादी समारोह था। रोहताश नगर से विधायक सरिता सिंह अपनी कार से समारोह स्थल पहुंची।

सरिता का चालक कार को सड़क पर ही पार्क करने लगा। वहां इंतजाम में लगे भजनपुरा थाने के एएसआई ओमपाल ने कार पार्क करने का विरोध किया।

इस बीच चालक ने कार बैक करने के चक्कर में एक बाइक को भी टक्कर मार दी। ओमपाल के विरोध करने पर सरिता का कार चालक उससे बदसलूकी करने लगा।
विज्ञापन

कार से उतरकर एएसआई को धमकाने लगीं सरिता सिंह

आरोप है कि सरिता भी कार से उतर आई और वह एएसआई को धमकाने लगी। भीड़ बढ़ते हुए देखकर लोगों ने बीच-बचाव करा दिया।

इधर मामले पर सरिता सिंह का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी ने कार रुकते ही गाली देकर वहां से कार हटाने के लिए कहा, इसके बाद वह कार से उतरकर उससे बात करने लगी।

सरिता का आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मी से कोई बदतमीजी नहीं की, बल्कि उसने की उसके साथ बदसलूकी की गई। इसी बीच भीड़ में से किसी ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें