फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चुनाव की तैयारी तेज: 11 नवंबर से AAP का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, केजरीवाल का संदेश पहुंचाएंगे घर-घर

Wed, 06 Nov 2024 09:30 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की तैयारियों को लेकर आप लगातार सक्रिय है। 11 नवंबर से दिल्ली में जिला सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। 
विज्ञापन
AAP का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बूथ स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ाने के लिए आप 11 नवंबर से दिल्ली में जिला सम्मेलन कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसके तहत आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि 11 से 20 नवंबर तक दिल्ली के 14 जिलों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। पूरे दिल्ली में चुनाव की जिम्मेदारी संभालने के लिए पार्टी के एक लाख पदाधिकारी बनाएगी।

विज्ञापन


राय ने बुधवार को राज निवास मार्ग, सिविल लाइन में प्रेस वार्ता कर कहा कि हर जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे। 11 नवंबर से शुरू होने वाला यह सम्मेलन 20 नवंबर तक चलेगी। इसके तहत 11 नवंबर को किराड़ी और तिलक नगर, 12 नवंबर को राजेंद्र नगर और संगम विहार, 15 नवंबर मॉडल टाउन और नजफगढ़, 16 नवंबर को त्रिलोकपुरी और बाबरपुर, 18 नवंबर को वजीरपुर और नरेला, 19 नवंबर को कड़कड़डूमा और घोंडा, 20 नवंबर को महरौली और नई दिल्ली विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी ने जिन विपरीत परिस्थितियों में काम किया। उस काम और केजरीवाल के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी अपनी तैयारी कर रही हैं।

राय ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की तैयारियों को लेकर आप लगातार सक्रिय है। पिछले दिनों पहले चरण के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कामों और विकास कार्यों का हिसाब-किताब ‘आपका विधायक आपका द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के सामने पहुंचाने में सफलता हासिल की। इस कार्यक्रम के बाद पूरी दिल्ली के अंदर हर बूथ पर बैठकों के द्वारा जिन लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वालंटियर के तौर पर काम करने के लिए जिम्मेदारी ली है, उन सभी लोगों की बूथ कमेटियों का गठन का काम पूरा कर लिया गया है। केजरीवाल और अन्य नेताओं ने दिवाली से पहले दिल्ली की सभी विधानसभाओं में सफलतापूर्वक पदयात्रा संपन्न की है। दिवाली के बाद दिल्ली के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल की पदयात्रा का दूसरा चरण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें