फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप ने बाढ़ से बर्बाद फसलों पर मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। आप विधायक संजीव झा ने कहा कि बारिश और बाढ़ से लगभग एक हजार एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद हो गईं लेकिन अब तक किसानों को कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल को पत्र लिखकर प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजे की मांग की है, मगर उनका जवाब तक नहीं मिला है। संजीव झा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों की पीड़ा से पूरी तरह बेखबर है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के समय किसानों को घर-घर जाकर चौपालों में मुआवजा वितरित किया गया था लेकिन अब कोई मंत्री या अधिकारी किसानों से मिलने तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें