नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बड़ा कदम उठाया है। मेट्रो अब सप्ताह के कार्य दिवसों में 40 अतिरिक्त फेरे लगाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग निजी गाड़ियां छोड़ मेट्रो का उपयोग करें। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदूषण स्तर और बढ़ा तथा ग्रेप-तीन लागू हुआ, तो हम अतिरिक्त फेरे बढ़ाकर 60 तक करेंगे। ब्यूरो