दिल्ली के जल मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा अनशन पर बैठे हैं। आज उनके अनशन का छठां दिन है। कपिल को जब से मंत्रीपद से हटाया गया है तब से वो रोज कोई न कोई नया खुलासा रोज करते रहते हैं ऐसे में केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी मैदान में कूद पड़ी हैं। कपिल को विश्वासघाती बताते हुए एक ट्वीट किया है।
Law of Nature never errs. Seeds of विश्वासघात, झूठे आरोप sown, so shall he @KapilMishraAAP reap.Inevitable.
— Sunita Kejriwal (@KejriwalSunita) May 15, 2017
सुनीता केजरीवाल के इन आरोपों के बाद कपिल ने भी इनके जवाबी ट्वीट किए-
सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्ही के घर मे कैसे कैसे कुचक्र रचे जाते है। वो अपना धर्म निभा रहीं हैं 1/2
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017
सुनीता केजरीवाल जी सच से अनजान हैं। वो अपने पति के पतन से परेशान हैं।
उनकी हर गाली सिर माथे।
उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा। 2/2
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017
सर @ArvindKejriwal सुनीता जी का फ़ोन उन्हें वापस दे दो। :)— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017
बता दें कि रविवार को आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाने के बाद सोमवार को कपिल ने एक नया खुलासा किया है। कपिल ने अपने इस खुलासे में बताया है कि उनके आरोप लगाने के बाद उसके बचाव में आज केजरीवाल क्या करेंगे। कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। हालांकि कपिल ने अपने ट्वीट में पार्टी या केजरीवाल का नाम नहीं लिया है लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने अपनी बात बड़ी सफाई से कह दी है।
कपिल ने ट्वीट कर बताया, 'पहले वो चुप्पी साधेंगे, फिर ध्यान भटकाने के लिए तमाशे करेंगे, फिर झूठी फ़ोटो वीडियो वायरल करेंगे, सच से बच कर दुबकेंगे, फिर वो जेल जाएंगे।'
पहले वो चुप्पी साधेंगे, फिर ध्यान भटकाने के लिए तमाशे करेंगे, फिर झूठी फ़ोटो वीडियो वायरल करेंगे, सच से बच कर दुबकेंगे, फिर वो जेल जाएंगे। pic.twitter.com/MAyUXZt172
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017
yes, neil is an agent ... see the pic pic.twitter.com/xyJSH4jR2t
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017
अपना प्लान भी बताया-
अपना प्लान बताते हुए कपिल ने ट्वीट किया, 'हॉस्पिटल से जब भी डिस्चार्ज किया जाऊंगा, लिखित शिकायत बनाकर हवाला, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलो में CBI और CBDT में FIR करवाऊंगा।'
हॉस्पिटल से जब भी डिस्चार्ज किया जाऊंगा, लिखित शिकायत बनाकर हवाला, काले धन और मनी लॉन्ड्रिंग मामलो में CBI और CBDT में FIR करवाऊंगा
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 15, 2017