फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी सदन की बैठक में ई-20 पर आप पार्षदों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारेबाजी के बीच एजेंडा पास कर स्थगित करनी पड़ी बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी सदन की बैठक में बृहस्पतिवार को ई-20 यानी 20 फीसदी एथनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया। आप पार्षदों ने भाजपा सरकार की ई-20 नीति का विरोध करते हुए सदन में नारेबाजी की और सरकार से इस फैसले को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। हंगामे के कारण सदन का कामकाज प्रभावित रहा। इस कारण महापौर को पहले 10 मिनट तक बैठक स्थगित करनी पड़ी। मगर दोबारा बैठक शुरू होने पर भी आप पार्षदों ने हंगामा जारी रखा।
बैठक शुरू होते ही आप पार्षद ई-20 के विरोध में नारेबाजी करते हुए सदन के बीचोंबीच पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने ई-20 पेट्रोल को लागू करने से पहले वाहन मालिकों की चिंताओं को दूर नहीं किया। आप पार्षदों ने सवाल उठाया कि यदि ई-20 पर्यावरण के लिए बेहतर है तो सरकार यह स्पष्ट करे कि क्या सभी वाहन इस मिश्रण के अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि जिन वाहनों के इंजन या अन्य हिस्सों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप पार्षद दल के नेता अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि ई-20 नीति से आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने भी आप के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक का माहौल बन गया। लगातार हंगामे के कारण सदन में किसी महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा नहीं हो सकी। स्थिति को देखते हुए महापौर ने एजेंडे को पारित कराने के बाद बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें