फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर विवाद के डैमेज कंट्रोल में आप, रक्षा मंत्री के खिलाफ कराएगी केस दर्ज

Fri, 07 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arvind kejriwal
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश से उठे विवाद के बाद आम आदमी पार्टी (आप) डैमेज कंट्रोल में जुटी है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों के जश्न समारोहों और भाजपा नेताओं के बयान पर सवाल उठाया है। 
विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि भाजपा सेना की बहादुरी का सियासी फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। आप का कहना है कि भाजपा नेताओं के बेतुके बयान पर उसके नेता मामला दर्ज कराएंगे।

बृहस्पतिवार को मीडिया से बात करते हुए आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 1 अक्तूबर को बयान दिया था कि हमारी सेना को हनुमान जी की तरह अपनी ताकत का अहसास नहीं था, उन्होंने अहसास कराया। 
विज्ञापन


वहीं, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव कहते हैं कि 65 साल में सेना कुछ नहीं कर पाई। संजय सिंह की दलील थी कि हमारी सेना ने बीते 15 वर्षों में 9 बार पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। 
विज्ञापन

'पर्रिकर और जीवीएल नरसिम्हा राव ने किया सेना का अपमान'

आप नेता संजय सिंह - फोटो : फाइल फोटो
इस तरह का बयान देकर भाजपा नेता शहीद जवानों का अपमान कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि इस तरह के बयान निंदनीय हैं। जल्द ही रक्षा मंत्री और भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।

संजय ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार और निजी न्यूज चैनल ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पुख्ता सबूत रिपोर्ट किए हैं। दोनों मीडिया संस्थान तारीफ के काबिल हैं।हमने हमेशा पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय मीडिया के जरिये फैलाए जा रहे प्रोपोगैंडा को बेनकाब करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री आगरा में अपना अभिनंदन करा रहे हैं। शहीदों की चिता की आग अभी ठंडी नहीं हुई है और भाजपा नेता सर्जिकल स्ट्राइक पर पोस्टर-बैनर छपवा कर ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता यूपी में वोटों का गणित साध रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें