फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट घमासान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी 'आप'

Thu, 20 Mar 2014 01:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है, लेकिन आम आदमी पार्टी में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन


टिकट को लेकर मची घमासान के बाद अब पार्टी की जिला इकाई डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। प्रत्याशी के विरोध में लामबंद कार्यकर्ताओं को मनाने का सिलसिला तेज हो गया है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर केपी सिंह के नाम का ऐलान दस मार्च को ही कर दिया गया था। इसके बाद टिकट को लेकर ऐसी घमासान मची कि अब तक जिला इकाई इससे उबर नहीं पा रही है।
विज्ञापन


दस अप्रैल को चुनाव होने हैं और जिला इकाई चुनाव की तैयारियों से ज्यादा रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए बुधवार को सेक्टर 30 में एक बार फिर बैठक बुलाई गई।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण वोटरों के हाथ है नेताजी की चुनावी किस्मत

जिसमें आप प्रत्याशी का सामना रूठे कार्यकर्ताओं से कराया गया। बताया जा रहा है कि काफी मनाने के बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने केपी सिंह के समर्थन में हाथ खड़े कर दिए हैं, लेकिन अब भी बगावत का संकट खत्म नहीं हुआ है।

टिकट न मिलने से खफा ऐसे भी कई कार्यकर्ता हैं जिन्होंने खुलकर पार्टी के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। टिकट की दौड़ में पिछड़े दावेदारों ने पार्टी की चयन प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


आप प्रत्याशी के प्रवक्ता सोनू सिसोदिया ने बताया कि कार्यकर्ताओं का एक ग्रुप नाराज चल रहा था, जिसे मना लिया गया है। जिले के सभी कार्यकर्ता अब एक साथ मिलकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें