फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया आर्ट फेयर में बिक रही AAP की झाडू़

Fri, 31 Jan 2014 05:04 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप देश-दुनिया के कलाकारों के हाथों के सधे हुनर संग कैनवस से रंगों का बेजोड़ आधुनिक संग पारंपरिक संगम देखने के इच्छुक हैं तो फिर एनएसआईसी एग्जिबिशन ग्राउंड, ओखला में लगे इंडिया ऑर्ट फेयर में आना न भूलें।
विज्ञापन


मेले में 91 एग्जबिशन स्टॉल में दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा कलाकारों द्वारा तैयार पेटिंग, स्कल्पचर, इंस्टॉलेशन, डिजिटल आर्ट, मॉडर्न और कंटेंपरेरी ऑर्ट के कई रंग, शेड व स्टाइल देखने को मिलेंगे।

बृहस्पतिवार को शुरू हुए चार दिवसीय मेले में मुंबई के इस्त्री और डिब्बे वालों से लेकर आम आदमी पार्टी के झाड़ू से रूबरू होने का मौका मिलेगा। मेले में अधिकतर कलाकार एशियाई देशों से हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा यूरोप, नॉर्थ और साउथ अमेरिका, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका व आस्ट्रेलिया के रंग तो पाब्लो, पिकासो, मार्क शैगल, सेल्वाडॉर डाली, जीन मीरो का काम भी देखने को मिलेगा। पहले दिन मेले का खास आकर्षण रहा फाइबर ग्लास से बना दस फीट का बुद्धा स्कल्पचर । भारतीय पारंपरिक कला के इस बेजोड़ नमूने को चिंतन उपाध्याय ने तैयार किया है।

खूब भा रहा है एक करोड़ का नेकलेस
मेला देखने पहुंच रहीं महिलाओं में हीरे के गहनों का स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां सबसे कम कीमत वाली हीरे की अंगूठी 90 लाख की है। वहीं महिलाओं को एक करोड़ की कीमत वाला हीरों का नेकलेस भी बेहद भा रहा है।

लड़कियों के लापता होने पर उठाए सवाल
देशभर से लड़कियों के लापता होने का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ रहा है। हर दिन हजारों मामले दर्ज होते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं। इस ज्वलंत मुद्दे को लीना केजरीवाल ने उठाया है। पेटिंग में बेटियों के लापता होने पर सवाल उठाते हुए कुछ हल निकालने का भी आग्रह किया गया है।

झाड़ू की कीमत 5 सौ रुपये
आम आदमी पार्टी की सफलता व शान झाडू मेले में अपनी छठा बिखेर रहा है। एक कलाकार झाड़ू को लेकर पहुंचा है। झाड़ू की फोटो पेटिंग 5 सौ रुपये में बिक रही है। हालांकि दर्शक झाड़ू संग फोटो खिंचवाने में भी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें