फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP वाले पैसे दें, तो मना मत करनाः केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर खींचतान चल रही है। भाजपा लगातार यह कह रही है कि निमंत्रण मिलने पर वह सरकार बनाने की कोशिश करेगी। जबकि उसके पास बहुमत नहीं है। ऐसे में केजरीवाल ने खरीदफरोख्त की आशंका जताते हुए अपने विधायकों को आगाह कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने एक बार फिर अपने पुराने हथियार के प्रयोग पर ध्यान लगाया है और कहा है कि अगर भाजपा की ओर से पैसे की पेशकश की जाए, तो वे मना न करें। बस बातचीत और पैसे की लेन-देन करते वक्त फोन टैप और वीडियो रिकॉर्डिंग कर लें।

गौरतलब है कि यह आप का पुराना हथियार है। केजरीवाल की सरकार रहते इसके जरिए ही भ्रष्ट्राचार कम करने का दावा किया जा रहा था। तब केजरीवाल ने आम जनता को स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप के वरिष्ठ नेताओं ने सभी विधायकों से अपने फोन में रिकॉर्डिंग की सुविधा ऑन रखने को कहा है। ताकि किसी तरह के फोने आने या जाने पर पूरी बातचीत रिकॉर्ड की जा सके।
Trending Videos
विज्ञापन

ऑफर भी करें स्वीकार

केजरीवाल ने विधायकों को ऑफर न ठुकराने को भी कहा है। यही नहीं, विधायकों को कहा गया है कि लेकिन भाजपा की ओर से बात को जितना बढ़ाया जाए, उसे उतना बढ़ने दें। साथ ही उसकी रिकॉ‌‌र्डिंग करते जाएं।

आप के प्रमुख नेता के मुताबिक भाजपा लगातार उनके विधायकों संपर्क साधने की कोशिश रही है। गौरतलब है कि आप पहले भी भाजपा पर खरीदफरोख्त का आरोप लगात चु‌की है। यहां त‌क आप ने अपने उन विधायकों का नाम और भाजपा की ओर से दिए गए ऑफरों के बारे में भी खुलासा किया जा चुका है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर आप ने विधायकों से स्टिंग करने को कहा है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि स्टिंग को तुरंत उजागर नहीं किया जाएगा। बल्कि पार्टी उसे योजनाबद्ध तरीके से जनता के सामने लाएगी। ऐसे में अगर आपको कुछ दिनों बाद कुछ बेहद चौंकाने वाली रिकॉ‌र्डिंग सुनने को मिल सकती हैं।

एक आप नेता का तो यहां तक दावा है कि भाजपा के कुछ चर्चित चेहरों ने उनके विधायकों को पैसे की पेशकश की थी, जिसकी ‌रिकॉ‌‌र्डिंग भी की जा चुकी है, जल्द आप उसे जनता के सामने लाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें