फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब-दिल्ली की झांकी रद्द होने पर भड़की 'आप', कहा- बदला लेने की कोशिश में केंद्र

Fri, 29 Dec 2023 01:18 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आप ने मोदी सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को लगातार मौका दे रही है, जबकि दिल्ली सरकार को अपना मॉडल देश के सामने रखने का अवसर नहीं दिया।
विज्ञापन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर इस बार दिल्ली की झांकी दिखाई नहीं देगी। केंद्र सरकार ने दिल्ली के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से नाराजगी जाहिर की है। आप ने मोदी सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को लगातार मौका दे रही है, जबकि दिल्ली सरकार को अपना मॉडल देश के सामने रखने का अवसर नहीं दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली की गणतंत्र दिवस की झांकी को केंद्र सरकार तीन साल से रद्द करती आ रही है। 2022 में थीम 'रिजॉल्व 75' थी, जिसमें दूसरे दौर की बैठकों में हमारे डिजाइन को रद्द कर दिया गया था। 2023 में थीम 'नारी शक्ति' थी, हमारे डिजाइन को फिर से रद्द कर दिया गया और 2024 में थीम 'विकसित भारत' है और हमारी झांकी को फिर से रद्द कर दिया गया। हम दिल्ली सरकार के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को झांकी के माध्यम से दिखाना चाहते थे। यहां तक कि आगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब सरकार की झांकी को भी रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार आप सरकार से केवल बदला लेने की कोशिश कर रही है।

उधर, आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बृहस्पतिवार मीडिया से कहा कि दिल्ली सरकार अपना शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल झांकी के माध्यम से दिखाना चाहती थी, पूरे देश को यह भी बताना था कि दिल्ली में महंगाई सबसे कम और प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है, बिजली-पानी सस्ता है, फ्लाईओवर अनुमानित लागत से कम में बन रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार ने इसकी अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें