फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पालम अग्निकांड में डीएम रिपोर्ट पर आप ने दिल्ली सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, स्काई लिफ्ट खराब न होती तो 9 लोगों की जान नहीं जाती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार पर दमकल विभाग की नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जिलाधिकारी (डीएम) की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यदि फायर विभाग की स्काई लिफ्ट फेल नहीं होती तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप शुरू से ही यह आरोप लगाती रही है कि स्काई लिफ्ट की तकनीकी विफलता के कारण राहत कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि घटनास्थल पर पहले ब्रोंटो स्काई लिफ्ट नहीं खुली और बाद में मैनुअल सीढ़ी भी बालकनी तक नहीं पहुंच सकी। उनके अनुसार, इसी वजह से छह, नौ और 12 वर्ष की तीन बच्चियों समेत नौ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस और दमकल अधिकारियों पर यह आरोप भी लगाया कि पड़ोसियों को नीचे गद्दे बिछाकर लोगों को बचाने का प्रयास करने से रोका गया। भारद्वाज ने कहा कि अन्य अग्निकांडों में इस तरह कई लोगों की जान बचाई गई है। उन्होंने डीएम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने में करीब छह महीने लगने पर भी सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर दमकल विभाग की नाकामियों पर पर्दा डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें