फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का दौरा रद्द होने से केंद्र पर हमलावर हुई आप, राजनीतिक दुर्भावना का आरोप

Wed, 09 Oct 2019 03:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिल पाने से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को सी- 40 जलवायु सम्मेलन में शिरकत करने डेनमार्क के लिए रवाना नहीं हो सके। इस मसले पर आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र सरकार पर हमलावर है। पार्टी ने मंजूरी नहीं मिलने पर दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे भाजपा की सियासी दुर्भावना करार दिया है। 

विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह का कहना है कि वह यह समझ नहीं पा रहे हैं कि केंद्र सरकार क्यों आप के साथ इस तरह का अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रही है। अरविंद केजरीवाल छुट्टी मनाने के लिए डेनमार्क नहीं जा रहे थे। उन्हें 100 शहरों के मेयर से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के तरीकों पर चर्चा करनी थी। 

सिंह ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि मुख्यमंत्री के कितने आधिकारिक दौरे आज तक रद्द किए गए हैं? केजरीवाल ने करीब डेढ़ महीने पहले आवेदन किया था, लेकिन मंजूरी नहीं मिल सकी। जबकि इसी कार्यक्रम में जाने के लिए पश्चिम बंगाल के मंत्री को इजाजत मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें