फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले युवक की गिरफ्तारी पर आप का भाजपा सरकार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदूषण का सच दिखाने पर दर्ज कराई एफआईआर, जांच से बच रही सरकार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना में मरी मछलियों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले युवक की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार ने यमुना प्रदूषण का सच सामने लाने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कराया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। दूसरी ओर, आप प्रदेशाध्यक्ष ने कोंडली विधानसभा क्षेत्र में छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेसवार्ता में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि युवक ने यमुना में मछलियों के मरने का वीडियो बनाया था। सरकार उसे सम्मानित करने के बजाय कार्रवाई कर रही है। भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि वे मछलियों के मरने की वजह बताएं और पानी की जांच कराएं। आप विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने छठ महापर्व पर दिल्ली में शराब के ठेके खुले रखकर आस्था का अपमान किया है। उन्होंने दशहरे पर भी ठेके खुले रहने का हवाला देकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जवाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें