फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा पर आप का हमला: पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या कहने का आरोप, केजरीवाल बोले- BJP को जवाब देगें पूर्वांचली

Fri, 20 Dec 2024 04:45 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जेपी नड्डा पर आरोप लगाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने संसद में हमारे पूर्वांचली भाइयों की रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और घुसपैठियों से तुलना की। इसका जवाब दिल्ली का पूरा पूर्वांचली समाज अब बीजेपी को देगा। 

विज्ञापन

केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि भाजपा ने पूर्वांचल के लोगों के नाम चुनाव आयोग को दिए हैं, ताकि चुनाव सूची से उनका काटा जा सके। ये लोग 30-40 साल से दिल्ली में रहकर दिल्ली का विकास किया। अब इनसे उनका जीने का अधिकारी छीना जा रहा है। इनसे सारी सरकारी सुविधाएं छीने जाने की साजिश रची जा रही है। 

ये इसलिए इनके नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के लिए दिए हैं क्योंकि ये आम आदमी पार्टी के वोटर हैं। ये लोग अपनी गंदी राजनीति के तहत इनके नाम कटवा रही है। ये लोग इनको उजाड़ने का काम कर रही है, जबकि हमारी पार्टी ने इन्हें सम्मान देने और बसाने का काम किया है।  
विज्ञापन

यूपी-बिहार के लोग दिल्ली दो वजह से आते हैं। एक कमाने के लिए दूसरा छात्र वर्ग पढ़ने दिल्ली आते हैं। ये जब यहां आते हैं तो इनके पास इतने पैसे नहीं होते कि महंगी जगहों पर रह सकें। इसलिए ये कच्ची कॉलोनियों में रहते हैं। जब सरकार में आया तो मैंने अफसरों को बुलाया और कहा कि मुझे इन कच्ची कॉलोनियों में सड़के बनानी हैं। तो अफसरों ने कहा कि ये नहीं हो सकता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। लेकिन मैंने सारी अड़चने दूर करके इन कॉलोनियों का विकास किया। हमने इनको सम्मान और इज्जत की जिंदगी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें