फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरला हाउस विवाद में हिंदू सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के केरला हाऊस में बीफ की अफवाह फैलाने के आरोप में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों की मानें तो सोमवार को दिल्ली पुलिस की कार्यवाही की आलोचना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप पर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को जंतर-मंतर के नजदीक स्थित केरला हाऊस में बने समृद्घि रेस्त्रां में बीफ परोसे जाने की शिकायत लेकर हिंदू सेना के लोगों ने हंगामा किया और हिंसा करने की धमकी दी।

हिंदू सेना की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई और जांच पड़ताल की। हालांकि, कैंटीन प्रशासन ने उसी वक्त साफ कर दिया कि भैंस के मांस को भी बीफ कहा जाता है और कैंटीन में लंबे समय से इसे परोसा जा रहा है।
विज्ञापन


हालांकि मामले के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी सहित केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने भी इस मामले में दिल्ली पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़ा किया था।

मामले के तूल पकड़ने के बाद खुद दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने मीडिया को सफाई पेश की। चारों ओर आलोचनाओं से घिरने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया जिसके बाद बुधवार को पुलिस को फोन करने वाले विष्णु गुप्ता को ही हिरासत में ले लिया।

दिल्ली पुलिस कमीश्नर पर झूठ बोलने का आरोप

उधर, बुधवार को आम आदमी पार्टी ने हिंदू सेना की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्यवाही की जमकर आलोचना करते हुए दिल्ली के पुलिस कमीश्नर को झूठा और देश को गुमराह करने वाला तक कह दिया।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि ‌दिल्ली एग्रीकल्चरल कैटल प्रिजर्वेशन एक्ट 1994 के तहत दिल्ली में पुलिस को कहीं भी रेड डालने और जांच पड़ताल करने का अधिकार नही है।

एक्ट का हवाला देते हुए आशुतोष ने बताया कि इसके सेक्‍शन चार के पैरा 11 में साफ तौर पर कहा गया है कि इस तरह की किसी भी खबर पर कार्यवाही करने का अधिकार केवल दिल्ली सरकार को है। दिल्ली पुलिस को ऐसा कोई अधिकार प्राप्त नहीं है।

आशुतोष ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कल मीडिया और देश को गुमराह करते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली में कही भी रेड करने और जांच करने का अधिकार प्राप्त है।
विज्ञापन

भाजपा बिगाड़ रही देश का माहौल

दिल्ली पुलिस के बहाने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि गोमांस के नाम पर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली प‌ुलिस को फोन कर बीफ की शिकायत करने वाले विष्‍णु गुप्‍ता को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि हिंदू सेना के कार्यकर्ता विष्णु गुप्‍ता ने मंगलवार को अपने मोबाइल पर केरला हाऊस के कैंटीन का मेन्यू दिखाया था।

विष्‍णु गुप्ता ‌हिंदू सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष है और उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला है। उसका आरोप था कि केरला हाऊस के समृद्घि रेस्‍त्रां के मेन्यू में परोसे जाने वाले खाने का विवरण अंग्रेजी में लिखा है जबकि इनमें से एक आइटम का नाम मलयालम में लिखा गया है।

विष्‍णु गुप्ता का आरोप था कि इसकी आड़ में कैंटीन में गोमांस परोसा जा रहा है। सोमवार शाम को केरला हाऊस पहुंची हिंदू सेना की टीम ने कैंटीन के लोगों को हिंसा करने तक की धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें