हरियाणा के गोहाना में नाबालिग दलित की मौत को सुइसाइड बताने पर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सवाल उठाया है। पीड़ित परिवार से मिलकर लौटे आप के छह विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को पीड़ित परिवार के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर दिल्ली में यह सवाल उठाया।
बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उस बच्चे की सिर्फ पांच हजार रुपये के लिए हत्या की गई थी। बीते दिनों गोहाना में चौदह साल के एक दलित किशोर गोविंद का संदिग्ध हालात में शव मिला था।
शव मिलने के एक दिन पहले ही पुलिस उसे कबूतर चोरी के आरोप में पकड़कर ले गई थी। उसकी मौत पर हंगामा होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री ने उसे सुइसाइड बताया था।