फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने जेटली से पूछे 5 सवाल, कहा जेटली झूठ बोलने में माहिर

Fri, 18 Dec 2015 02:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की ओर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोपों और जुबानी हमलों का दौर जारी है। पार्टी ने डीडीसीए में कथित घोटाले को लेकर जेटली से पांच सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आज फिर प्रेस कांफ्रेंस कर वित्त मंत्री पर हमला बोला। पार्टी नेता आशुतोष ने कोटला के कॉर्पोरेट बॉक्स, कीर्ति आजाद के खुलासे और विशेष कंपनियों को ठेके दिए जाने पर सवाल उठाए।

आशुतोष के मुताबिक जेटली को बताना चाहिए कि 21सेंचुरी कंपनी किसकी है, जिससे कॉर्पोरेट बॉक्स बनवाए गए। उन्होंने कहा कि जेटली ने डीडीसीए के जरिए अपने पारिवारिक मित्रों को फायदा पहुंचाया है।
विज्ञापन


पार्टी ने डीडीसीए के कोषाध्यक्ष रहे नरेंद्र बत्रा से भी जेटली के संबंधों पर सवाल उठाए और कहा कि वे डीडीसीए मामले की जांच कराने के बाद अरुण जेटली को जेल भिजवाएंगे।
विज्ञापन

जानिए क्या हैं आप के पांच सवाल

संजय सिंह और अन्य नेताओं की मौजूदगी में आशुतोष ने कहा कि जेटली झूठ बोल रहे हैं। उन्हें आरोपों पर अरुण जेटली के पक्ष का इंतजार है, पार्टी ने पांच अहम सवाल डीडीसीए मामले में वित्त मंत्री से पूछे।

1- 21सेंचुरी किसकी कंपनी है? परिवार का कौन सदस्य इस कंपनी का हिस्सा है?
2- ONGC से हॉकी इंडिया को पैसे दिलाना भ्रष्टाचार है या नहीं? हॉकी इंडिया से जेटली का क्या रिश्ता है?
3- 57 करोड़ किन कंपनियों को दिए गए? इन कंपनियों से अरुण जेटली के क्या संबंध हैं?
4- 9 कंपनियां फर्जी थी या नहीं? अगर फर्जी थी तो क्या कदम उठाए गए?
5- छोटी-छोटी गड़बड़ियों को क्यों छिपाया गया?

आशुतोष ने इन सवालों से ही जुड़े कई गंभीर आरोप वित्त मंत्री पर लगाए। उन्होंने कहा कि डीडीसीए में 14 कंपनियों को 57 करोड़ रुपए दिए गए। आप के मुताबिक जेटली ने करीबी कंपनियों को ठेके दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें