फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने कहा, ब्लैक लिस्ट हो रिलायंस

Sat, 21 Feb 2015 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलियम मंत्रालय के गुप्त दस्तावेज की सेंधमारी के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि रिलांयस कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए। साथ ही मामले में लिप्त कंपनी के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने इस बारे में केंद्र सरकार से कई सवाल भी किए हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पांच लोगों की गिरफ्तारी से साफ हो गया है कि बड़े कारपोरेट घराने सरकारी नीतियों की पहले ही जानकारी जुटा लेते हैं। बाद में वह इसका फायदा उठाते हैं। आशुतोष के मुताबिक, इसमें रिलायंस और एस्सार का नाम सामने आ रहा है।

रिलायंस इसे स्वीकार भी कर रही है, लेकिन कंपनी के किसी बड़े अधिकारी की मिलीभगत के बगैर सेंधमारी मुमकिन नहीं है। आशुतोष का कहना है कि रिलायंस से जुड़ा इस तरह को पहला मामला नहीं है। 1998 में भी इसी तरह के एक मामले कंपनी का बड़ा अधिकारी गिरफ्तार हुआ था। ऐसे में रिलायंस को ब्लैक लिस्ट करना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, दिलीप पांडेय ने कहा कि मसला आप या भाजपा का नहीं, पूर देश का है। आम लोगों के जेहन में सवाल है कि कारपोरेट घरानों का भ्रष्टाचार कब तक दूर होगा। केंद्र सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से पूछे ये सवाल
क्या इसकी जांच होगी कि रिलायंस का बड़ा अधिकारी कौन है।
क्या पुलिस गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ करेगी।
क्या दूसरे मंत्रालयों में भी इस तरह की हरकतों पर लगाम लाने की कोशिश होगी।
निष्पक्ष जांच के लिए सरकार किसी न्यायिक आयोग का गठन करेगी।
क्या सरकार देश को आश्वस्त करेगी कि आगे इस तरह की सेंधमारी नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें