मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार बीते सात दिन में आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में 325 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही 229 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 मामले आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें से एक कांग्रेस के खिलाफ है।
जबकि चार डीडी एंट्री भी कराई गई हैं। इनके अलावा आबकारी अधिनियम के तहत 220 और शस्त्र अधिनियम के तहत 84 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 229 लोगों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के साथ छापामारी कर 97 अवैध हथियार और 154 कारतूस बरामद किए गए हैं।
09 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ सील किए गए हैं। 3.76 लाख से ज्यादा होर्डिंग और बैनरों को अब तक हटाया जा चुका है। इसके अलावा अब तक 1091 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी अधिनियम और 24687 के खिलाफ डीपी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।