फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेंगे ₹2500?: एमसीडी सदन में भिड़े आप-भाजपा पार्षद, फ्री गैस सिलेंडर का मुद्दा भी उठाया

Mon, 17 Mar 2025 03:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के एमसीडी सदन में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों  ने एक दूसरे पर जोरदार हमला किया। सदन में इस दौरान पार्षद मेयर के आसन पर चढ़ गए और उनको बोलने से रोकते हुए उनका माइक तोड़ दिया।
विज्ञापन
एमसीडी सदन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीडी सदन की बैठक में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने दिल्ली सरकार की ओर से ढाई हजार रुपए महिलाओं को पेंशन के तौर पर नहीं देने और होली पर गैस सिलेंडर नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन




वहीं भाजपा पार्षदों ने आम आदमी पार्टी अल्पमत में होने का मुद्दा उठाते हुए एजेंडा पास करने के कदम को गैरकानूनी करार दिया। इस दौरान भाजपा पार्षद नेता सदन मुकेश गोयल के पास पहुंचे और उन्होंने एजेंडा पास करने से रोकना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपनी सीट से उठकर बेंचो पर चढ़ते हुए पीछे आ गए और एक बेंच के नीचे एजेंडा छुपा कर प्रस्ताव पास किए। वहीं भाजपा के कई पार्षद मेयर के आसन पर चढ़ गए और उनको बोलने से रोकते हुए उनका माइक तोड़ दिया। उनकी टेबल पर रखे एजेंट को भी फाड़ दिया। इसके बाद मेयर ने सदन की बैठक स्थापित कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें