फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप ने हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
आप ने दिल्ली में हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को मुआवजा और नौकरी देने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या रेखा गुप्ता सरकार करदाताओं का पैसा सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों पर ही खर्च करेगी, जबकि पिछले वर्ष सरकार की लापरवाही से सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले साल दिल्ली में बारिश, बाढ़, नालों में डूबने, बिजली का करंट लगने, दीवार और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं में सैकड़ों लोगों की जान गई, लेकिन सरकार ने न तो उन परिवारों को मुआवजा दिया और न ही किसी को नौकरी दी। उन्होंने कहा कि यमुना में डूबने से हुई एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर उसके परिवार को मुआवजा और नौकरी का आश्वासन देना खुलेआम भेदभाव है। भाजपा बताए कि बाकी पीड़ित परिवारों को नौकरी और मुआवजा कब मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें