मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम आवास से मेरा सामान, मेरे परिवार का सामान घर से निकालकर बाहर फेंक दिया। मेरा घर छीनने से, गाली-गलौज करने से और मेरे परिवार के बारे में निचले स्तर की बातें करने से भाजपा को लगता है कि यह हमारे काम रोक देंगे जो हम दिल्ली वालों के लिए कर रहे हैं। हम दिल्लीवालों को बता देना चाहते हैं कि घर छीनने से, गालियां देने से यह हमें जनता के लिए काम करने से नहीं रोक सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो मैं आपके (जनता) घर में आकर रहूंगी और आपके घर से ही दिल्लीवालों के लिए काम करूंगी। भाजपा को यह बताने के लिए काम करूंगी कि आप हमको परेशान करके दिल्लीवालों के प्रति काम करने के जज्बे को कम नहीं कर सकते।