फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मतदाता सूची में करा रही है हेरफेर, हटाए गए एक लाख मतदाताओं के नाम: आप

Wed, 31 Oct 2018 03:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
voter id - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा ने एक भी ऐसा जनहित का काम नहीं किया है, जिसको लेकर वह जनता के बीच जाकर वोट मांगे। चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जाने को तैयार है। यह आरोप आम आदमी पार्टी के दक्षिणी दिल्ली के लोकसभा प्रभारी राघव चड्ढा ने भाजपा पर लगाए है। उन्होंने ने कहा कि गैर संवैधानिक तरीके से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का काम चौंकाने वाला है। 

विज्ञापन


आप विधायक सही राम के परिवार के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच उच्च स्तरीय जांच कमेटी से होनी चाहिए। मतदाता सूची से मतदाताओं के नाम हटाने के कारण को बताया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के साथ बैठक कर भाजपा ने छतरपुर इलाके में 14,000 मतदाताओं को और तुगलकाबाद से 5000 मतदाताओं को सूची से बाहर करवाने का काम किया है। 

चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए नीति नियमों का पालन तक नहीं किया गया। यह एक तरह से व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकार का एक बड़ा उल्लंघन है। वहीं, आम आदमी पार्टी के इस आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी फर्जी मतदाता बनाने की मुहिम में जुटी हुई है। कई बांग्लादेशियों का भी फर्जी नाम मतदाता सूची में डाला जा रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें