पनामा पेपर्स मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अपदस्थ होने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत सरकार पर हमला बोला है।
पार्टी का कहना है कि पाक जैसे कमजोर लोकतांत्रिक देश की अदालत प्रधानमंत्री का अपदस्थ कर देती है, लेकिन देश के सबसे बड़े लोकतंत्र में इस मामले से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों को सरकार न सिर्फ बचा रही है, बल्कि उन पर लगे आरोपों का संज्ञान तक नहीं लिया है।
पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुये वरिष्ठ नेता आशुतोष ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में अजीब बात है कि पनामा पेपर्स में शामिल लोगों को कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जबकि इनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं। आशुतोष ने इस मामले में नामचीन सिने स्टार, भाजपा के एक मुख्यमंत्री के बेटे, बड़े औद्योगिक घरानों का नाम लिया है। आशुतोष के मुताबिक, इस तरह के 500 भारतीयों के नाम पनामा पेपर्स में समाने आये हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन पर कोई कार्रवाई नहीं करते।