गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने भले ही कभी कुमार विश्वास के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा ना की हो लेकिन अपने क्षेत्र के कई दिग्गज मानते हैं कि पार्टी को उन्हें राज्यसभा भेजना चाहिए।
हार्दिक पटेल ने भी कुमार विश्वास के समर्थन में ट्वीट किया है...
देश के बड़े इतिहासकारों में शामिल इरफान हबीब ने कुमार विश्वास को दरकिनार किए जाने पर हैरानी जताते हुए उनके समर्थन में ट्वीट भी किया है। इरफान हबीब ने लिखा है, 'राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए आप कुमार विश्वास को क्यों नजरअंदाज कर रही है? वह पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक होने के साथ-साथ मुखर भी हैं। यह विनाशकारी होगा अगर चर्चाओं में घूम रहे दो अनजाने नाम राज्यसभा के लिए अप्रूव कर दिए जाएंगे।'
इसके साथ ही रंगमंच से जुड़े रहे और अन्ना आंदोलन के समय उनके मंच पर नजर आ चुके अरविंद गौड़ ने भी विश्वास के राज्यसभा के लिए ना चुने जाने पर सवाल खड़े किए हैं। गौड़ ने ट्वीट किया, 'भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन IAC के पहले दिन से @DrKumarVishwas जैसा मुखर वक़्ता, साहसी योद्धा और शानदार दोस्त @AamAadmiParty की ताक़त है। निजी नाराज़गी या कुंठा में उन्हें राज्यसभा न भेजना बेहद ग़लत होगा। अंहकार को आनेवाला कल नहीं दिख रहा क्या?'