भाजपा के विरोध में उतरे "आप" कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर में गौतम गंभीर के जलेबी खाने से शुरू हुआ विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्लेट में जलेबी लेकर सड़कों पर उतरे। उनका कहना है कि यह जलेबी भारतीय जनता पार्टी के उन विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हैं जो आज दिल्ली की सड़कों पर अलग-अलग मुद्दों पर विरोध करने उतरे थे।
आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली में होने वाली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक छोड़कर सांसद गौतम गंभीर क्रिकेट मैच की कमेंट्री करते रहे साथ ही जलेबी भी खाते रहे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी को कोई अफसोस नहीं है। जबकि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।
इसी प्रदूषण से निपटने के लिए ही कैबिनेट कमेटी की बैठक होनी थी जिसमें गौतम गंभीर शामिल नहीं हुए। बता दें कि कल गौतम गंभीर का एक फोटो वायर हुआ था जिसमें वह जलेबी और पोहा खाते दिख रहे थे।
वहीं भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में आज कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च निकाला है। इस दौरान तिवारी ने कहा कि राफेल पर झूठ और भ्रम फैलाने के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल औपचारिक रूप से देश से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मांफी मांगे।