फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'भाजपा आई, बिजली गई', बिजली कटौती के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने रेखा सरकार को घेरा

Thu, 03 Apr 2025 11:25 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली में बिजली कटौती के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार को लगातार घेरने में लगी है। आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कश्मीरी गेट, आईटीओ, बुराड़ी विधानसभा और कालकाजी में प्रदर्शन किया। वहीं, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने कई स्थानों पर बैनर लगाए हैं। जिन पर लिखा है 'भाजपा आई, बिजली गई'।

वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिजली-पानी की भारी किल्लत के बाद अब अस्पतालों से दवाइयां भी गायब हो गईं हैं। सरकारी अस्पतालों में गरीब लोग आते हैं जिन्हें बिना दवाइयों के बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में बिजली कटौती वाली सरकार आ गई है। जब से डबल इंजन की भाजपा की सरकार आई है, तब से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगातार दो से तीन घटे तक बिजली कटौती हो रही है। 10 साल से दिल्ली में आप सरकार थी, लेकिन कहीं भी बिजली कटौती नहीं हुई। अब परेशान लोगों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली के अलावा अन्य 20 राज्यों में भी है और वह उन राज्यों में भी 24 घंटे बिजली नहीं दे पाई है। दिल्ली के लोग इनवर्टर और जनरेटर को भूल गए थे, लेकिन अब दोबारा इनवर्टर खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही जब बिजली कटौती हो रही है तो अप्रैल, मई और जून की भीषण गर्मी में क्या हाल होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें