फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आम आदमी' के बीच पहुंचेगा AAP का स्टिंग वार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ शुरू हुए स्टिंग वार को आम आदमी पार्टी (आप) आम लोगों के बीच ले जा रही है। रणनीति है कि अरविंद केजरीवाल की जन सभाओं में प्रोजेक्टर पर वीडियो चलाया जाए। इससे केजरीवाल के अभी तक के जुबानी आरोपों को समर्थन मिलेगा। पार्टी मान रही है कि इसके जरिए आम लोगों को लामबंद किया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, विधान सभा भंग करने मांग के साथ आप ने चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसके तहत केजरीवाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोजाना औसतन एक सभा भी कर रहे हैं।

इस दौरान उनके निशाने पर सीधा तौर पर भाजपा होती है। खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के साथ केजरीवाल भाजपा की नीयत पर सवाल भी खड़ा करते हैं। हालांकि पार्टी के पास आरोपों के हक में कोई ठोस सबूत नहीं था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

दिल्लीवालों के साथ हुआ बड़ा धोखा!

पार्टी का मानना है कि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का स्टिंग आरोपों की सच्चाई को सामने लाएगा। खास बात यह कि पार्टी दावा कर रही है कि अभी भी उनके पास तीन-चार भाजपा नेताओं के स्टिंग पड़े हैं। सही समय आने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद यह स्टिंग भी प्रचार का हिस्सा बनेंगे।

पार्टी प्रवक्ता दिलीप पांडेय का कहना है कि केजरीवाल रोजाना औसतन एक सभा कर रहे हैं। इसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इस दौरान प्रोजेक्टर पर स्टिंग दिखाकर साबित किया जाएगा कि भाजपा किस तरह सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त कर रही है। चुनाव की मांग कर रहे आम दिल्लीवासियों के साथ यह सबसे बड़ा धोखा है।

आप का 'ऑपरेशन पर्दाफाश' दिल्ली में उसके 'कमबैक' के लिए बेहतर साबित हुआ है। अब दिल्ली के राजनीतिक संकट को लेकर सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट और भाजपा संसदीय दल की बैठक के फैसलों पर टिकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें