-कल्याणपुरी में प्रदर्शन के दौरान आप विधायक कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे दिन भी जुटे, एक करोड़ मुआवजे की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के विरोध में आप विधायक कुलदीप कुमार मृतक के परिजनों और सफाई कर्मचारियों के साथ लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार से मांगें न मानने पर दिल्ली में चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
आप का आरोप है कि हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं गया और न ही सरकार का कोई प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिला। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। आप दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सरकार के मौन पर सवाल उठाया। पार्टी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में फांसी, अनिल के परिवार को 1 करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।